मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधेपुर। प्रखंड की गढ़गांव पंचायत के भवानीपुर बक्सा टोला वार्ड सात में आग लगने से एक परिवार का घर सहित एक लाख की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। आग रविवार रात करीब ग्यारह बजे लगी। इस आग में सुकन पाल का एक घर सहित घर में रखा हुआ 10 हजार रुपये नकद, चांदी का जेवर, अनाज, कपड़ा, बरतन व अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। जैसे ही लोगों ने आग की लपटें देखी की काफी संख्या में लोग जुटे। ग्रामीणों ने चापाकल की पानी के सहारे आग पर काबू पाया। अन्यथा और घर भी आग की चपेट में आ जाता। घटना की पुष्टि गढ़गांव पंचायत के मुखिया दीपेंद्र कुमार सिंह ने की है। मुखिया सोमवार सुबह बक्सा टोला वार्ड सात पहुंचकर पीड़ित परिवार की सुधि ली। मुखिया दीपेंद्र कुमार सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र प्रावधान के तहत राहत सहायता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.