सीवान, फरवरी 10 -- सीवान। सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत जिले के शिक्षा परिदृश्य को बदलने की तैयारी तेज हो गई है। जिले के वैसे प्रखण्ड जहां अब तक एक भी डिग्री कॉलेज उपलब्ध नहीं था। वहां अब स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के माध्यम से डिग्री की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13 प्रखण्डों में भूमि और भवन की उपलब्धता को देखते हुए विशिष्ट विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। जहां भूमि उपलब्ध होने तथा भवन निर्माण होने से पहले दो शिफ्ट में पढ़ाई शुरू की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार दरौंदा, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, दरौली, सिसवन, हुसैनगंज, रघुनाथपुर, आंदर, गुठनी, हसनपुरा, नौतन में डिग्री कॉलेज खोलने का प्रस्ताव शिक्षा द्वारा भेजा गया है। शेष छह प्रखंडों में डिग्री कॉल...