बक्सर, जनवरी 9 -- डुमरांव में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का 15 माह पहले हुआ था उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के समीप ही एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का बना है भवन फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। डुमरांव में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का उद्घाटन वर्ष 2024 में 06 सितंबर को बड़े ही तामझाम के साथ किया गया था। लेकिन, विडंबना यह है कि 15 महीनें का लंबा वक्त गुजरने के बाद भी संस्थान में प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पाया। एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का उद्घाटन उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। जबकि, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा व विजय कुमार चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की थी। एनएनएम प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन तो...