समस्तीपुर, फरवरी 13 -- समस्तीपुर, कासं। मगरदही घाट स्थित, बाबा गणिनाथ गोविंद विवाह भवन में कानू हलवाई महासंघ की बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता पूर्व नप अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी व संचालन प्रदीप साह शिबे ने किया। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि भवन का और भी भव्य ढंग से रंग रोगन किया जाए। साथ ही संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनी। यही नहीं सामाजिक संगठन में स्वयं को समर्पित करने वाले दिवंगत तेज नारायण साह की, प्रतिमा भवन परिसर में लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं समाज के सभी 6 नवनिर्वाचित विधायक व एक सांसद का नागरिक सम्मान करने की सहमती तैया की गई। मौके पर जिला पार्षद अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद चंद्रशेखर साहू, पैक्स अध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व नगर पार्षद प्रतिनिधि डॉ. अमित कुमार मुन्ना, जदयू जिलाध्यक्ष व...