पटना, नवम्बर 24 -- भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने विभागीय अधिकारियों को भवन निर्माण योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सोमवार को विभागीय सचिव के कार्यालय कक्ष में सचिव श्री रवि की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी वरीय अभियंता भी मौजूद थे। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनके क्रियान्वयन में आने वाली रुकावट को दूर करने के लिए बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने पंचायत सरकार भवन, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर, अटल कला भवन, आवासीय विद्यालयों का निर्माण, भवनों की मरम्मत एवं रखरखाव, विधि विभाग से संबंधित मामलों का निपटारा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.