सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- खेसरहा। सीएचसी खेसरहा में निर्माणाधीन मीटिंग हाल का निरीक्षण बुधवार को डीसी मनरेगा संदीप ने किया। निरीक्षण के दौरान ईंट की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को तुरंत अव्वल ईंट लगाने के लिए निर्देशित किया। सीएचसी परिसर में कार्यदाई संस्था यूपी सिडको द्वारा लगभग एक करोड़ की लागत से मीटिंग हाल का निर्माण व फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना है। अभी केवल नींव का ही काम चल रहा है। ऐसे में नींव निर्माण के दौरान ही अनियमितता सामने आने से भवन निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। डीसी मनरेगा ने कहा कि नींव निर्माण में ईंट की गुणवत्ता खराब पाई गई जिसपर संबंधित को तुरंत सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य मानक अनुरूप हो इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। ...