प्रयागराज, मार्च 7 -- शहर के करेली में ठेकेदार 52 वर्षीय सलाउद्दीन की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सिर पर भी पत्थर से वार किया गया था। शुक्रवार की भोर में निर्माणाधीन मकान में रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से बाइक व मोबाइल बरामद कर शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सलाउद्दीन भवन निर्माण ठेकेदार थे। वह गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद घर से बाइक लेकर निकले थे। हालांकि देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। शुक्रवार की भोर लगभग पौने चार बजे करेली थानांतर्गत एनुद्दीनपुर में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर शव मिलने की सूचना मिली। लोग मौके पर पहुंच गए। सलाउद्दीन के शरीर पर चाकू से कई वार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.