जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। भवन निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के पत्राचार लिपिक सह रोकड़पाल रामनाथ शर्मा का तबादला सरायकेला डिवीजन में कर दिया गया है। शर्मा का प्रभार पत्राचार लिपिक सुशांत कुमार को सौंपा गया है। शर्मा के खिलाफ कार्यपालक अभियंता लालजीत राम ने गंभीर आरोप लगाये थे और उनकी सेवा अधीक्षण अभियंता को वापस कर दी थी। उल्लेखनीय है कि शर्मा पर कार्यालय की गोपनीय सूचनाएं और पत्र बाहरी लोगों को पहुंचाने का आरोप लगा था। इसी के बाद कार्यपालक अभियंता ने अधीक्षण अभियंता से उनकी सेवा वापस करने वाली चिट्ठी लिखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.