गढ़वा, जुलाई 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बिहार के समस्तीपुर थानाअंतर्गत कोरमा गांव निवासी महेश गिरी के 32 वर्षीय पुत्र सोहित गिरी की सोमवार सुबह जिलांतर्गत भवनाथपुर में वाहन से गिरकर मौत हो गई। वह एक चारपहिया वाहन का चालक था। समस्तीपुर से सटे जनकपुर गुरु स्थान के चार साधुओं को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकला था। चार दिन पहले सभी प्रसिद्ध भवनाथपुर शिव मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह स्नान के बाद सोहित गिरी वाहन की सफाई कर रहा था। तभी अचानक वाहन ढलान की ओर सरकने लगा। स्थिति को संभालने के प्रयास में सोहित ने वाहन से छलांग लगा दी लेकिन वह असंतुलित होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे भवनाथपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.