सासाराम, मई 16 -- नोखा, एक संवाददाता। बीपीएल प्रीमियम लीग नगर परिषद भलुआही के तत्वाधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार की सुबह हार्ड हैकर्स बनाम सूनामी टीम के बीच खेला गया। जिसमें हार्ड हैकर्स टीम 35 रनों से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमा लिया। प्रखंड कार्यालय के समीप बनाये गए विशाल मैदान दर्शकों और खिलाड़ियों से पूरी तरह भरा था। सूनामी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। हार्ट हैकर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने कप्तान शिवम के आतिशी 29 रनों के पारी की बदौलत निर्धारित 06 ओवरों में सात विकेट खोकर 73 रन बना लिया। जवाब में टीम सूनामी मात्र 39 रन ही बना सकी। सूनामी टीम के रोहित कुमार ने पांच विकेट चटकाकर मैन आफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम कर लिया। जबकि टीम सूनामी के खिलाड़ी अंकित कुमार मैन आफ़ द सीरीज रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.