मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- क्षेत्र के गांव भलवा में शुक्रवार को सबसे पहले पोस्टमार्टम के बाद 2 बजकर 04 मिनट पर प्रगति उर्फ डोली का शव पहुंचा। प्रगति का शव जैसे ही घर पहुंचा, तो परिवार के लोग बिलख उठे। परिवार की महिलाओं का शव से लिपट-लिपटकर रो-रोकर बुरा हाल था। करीब 9 मिनट ही शव को घर में रोका गया। इसके बाद परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण अर्थी को लेकर शमशान घाट की ओर निकल गए। इसके बाद 1 घंटा 28 मिनट बाद रोहित का शव गांव में पहुंचा। शव को देखकर परिवार के लोग और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रोहित का शव मात्र 8 मिनट ही रोका गया। इसके बाद शव को अर्थी पर रखकर शमशान घाट की ओर लेकर चले। गांव के एक ही शमशान घाट पर दोनों के शवों का पुलिस की सुरक्षा में अलग-अलग समय पर अंतिम संस्कार किया गया। गांव भलवा में बृहस्पतिवार की शाम को प्रेम प्रसंग में प...