गढ़वा, अगस्त 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका थाना क्षेत्र के पाल्हे भलुवानी के ग्रामीणों ने डीसी और वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर भलपहरी पहाड़ी मंदिर के आसपास की जमीन का अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की है। साथ ही ग्रामीणों ने इसे खाली कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भलपहरी पहाड़ी मंदिर के पास खाली जमीन पर वर्षों से मेला लगता है। खेल मैदान भी है। झारखंड सरकार द्वारा इस स्थल को पर्यटक स्थल का दर्जा भी दिया गया है मगर कुछ दबंग किस्म के लोग इस जमीन का अतिक्रमण कर रहे हैं। सोनदाग मुखिया, वार्ड सदस्यों समेत अनिल प्रजापति, संतोष पासवान, सीताराम दुबे, सुशील दुबे, सोनू कुमार, अनिल राम, शंकर कुमार, राजेंद्र पासवान, पवन पासवान, राजू माली सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि भूमाफिया सुजीत कुमार, मुन्ना साव, लखन साव, सीताराम साव सभी भलुआनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.