देहरादून, अगस्त 19 -- प्रधानाचार्य विभागीय पदोन्नति परीक्षा समर्थक शिक्षक मंच ने राजकीय शिक्षक संघ को चेताया है। मंच ने कहा कि अगर किसी भी भर्ती समर्थक शिक्षक के खिलाफ संघ ने कार्रवाई की तो मंच से जुड़े सभी शिक्षक राजकीय शिक्षक संघ से त्यागपत्र दे देंगे। परीक्षा समर्थक मंच के प्रदेश संयोजक बृजेश पंवार ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे पढ़ते हैं जो पूरी तरह से सरकारी स्कूलों की शिक्षा पर निर्भर हैं। ऐसे में अपने हितों के लिए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं है। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश पांडे का कहना है कि प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा सभी शिक्षकों के हित में है इस परीक्षा में अब 15000 से अधिक शिक्षकों को मौका मिल रहा है l राजकीय शिक्षक संघ दबाव बनाकर एलटी समायोजित शिक्षकों को अपने स्वार्थ के लिए जबरदस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.