लखनऊ, मार्च 28 -- निर्वाण आश्रय केंद्र का कोई बच्चा हेपेटाइटिस की चपेट में है तो किसी को टीबी है। छाती और आंतों की बीमारी भी कई बच्चों में पाई गई है। यह खुलासा लोकबंधु अस्पताल में भर्ती 16 बच्चों की जांच रिपोर्ट से हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि निर्वाण आश्रय गृह में बच्चों की नियमित जांच नहीं हुई। नतीजतन बच्चे इतनी गंभीर बीमारियों की जद में हैं। लोकबंधु में 16 बच्चे भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने इनकी खून, एक्सरे और सीटी स्कैन जांच कराई थी। शुक्रवार को सभी रिपोर्ट आ गई। सभी बच्चे किसी न किसी तरह की गंभीर बीमारी की चपेट में मिले हैं। नौ बच्चे गंभीर एनीमिया की चपेट में हैं। ज्यादातर बच्चों का हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया है। दो बच्चे किडनी की बीमारी से पीड़ित एक किशोर व एक किशोरी हेपेटाइटिस की चपेट में हैं। 16 साल के एक किशोर में टीबी...