लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में आज देश में अघोषित आपातकाल है। पत्रकारों के सच लिखने पर पाबंदी है। जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जब लोग इमरजेंसी को याद कर रहे हैं, तो इस समय की इमरजेंसी को भी ध्यान में रखना चाहिए। भाजपा सरकार में भर्तियों में पीडीए के लोगों को संविधान के अनुसार आरक्षण नहीं मिला। आरक्षण में भारी हेरफेर हुआ है। हमारी मांग है कि सरकार पुलिस भर्ती की पूरी सूची जारी कर दे। सब पता चल जाएगा कि किस तरह की धांधली हुई है। अखिलेश ने कहा है कि भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाकर जेल में डाला जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है...