बलिया, जनवरी 7 -- बलिया, संवाददाता। बिहार से लाल बालू लादकर ट्रकों और डम्परों का जनपद में बगैर शुल्क जमा किये आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अफसरों ने यूपी-बिहार की सीमा पर भरौली में सख्ती बढ़ाई तो बालू लदे वाहन चालकों ने रास्ता बदल दिया। फिलहाल बिहार के छपरा के रास्ते लाल बालू लादी गड़ियां चांददियर से प्रवेश कर रही है। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है। बिहार से लाल बालू लादकर बड़ी संख्या में ट्रक-डम्पर जनपद के रास्ते आसपास के जिलों में जाते हैं। इसके लिए कुछ साल पहले पुल के उत्तरी एप्रोच पर शासन की ओर से हाईटेक कैमरा लगाये गये ताकि वाहनों से निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने वाले ट्रकों का चालान हो सके। हालांकि ट्रक चालक पुल पर ही गाड़ियों को खड़ी कर उसके आगे और पीछे के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.