जयपुर, अप्रैल 14 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने शांत और संतुलित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया है। रविवार रात प्रवासी बिहारियों के स्नेह मिलन समारोह में राठौड़ ने सार्वजनिक मंच से एक महिला नेता को 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' कह दिया जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। यह कार्यक्रम बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी समाज के लोग और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन करते हुए मदन राठौड़ ने पार्टी के पक्ष में प्रवासी समाज को संगठित होने का आह्वान किया। लेकिन इसी दौरान उन्होंने मंच पर बैठी भाजपा की महिला नेता की ओर इशारा करते हुए कहा, 'यह हमारी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.