अमरोहा, मार्च 4 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला काला शहीद में रविवार शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने एक पक्ष को सोमवार सुबह आने के लिए बोला था। बताया जा रहा है कि सुरेश अपनी बहन नेहा व भाभी नीतू को लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचा था। पुलिस ने एक घंटे बाद आने के लिए कहते हुए उन्हें टरका दिया। सुरेश बहन व भाभी को बाइक पर लेकर अपने घर जा रहा था कि मेन बाजार स्थित पुलिस चौकी के पास बाइक पर आए दूसरे पक्ष के दो युवकों ने तमंचा निकाल लिया। यह देखकर सुरेश बाइक छोड़कर भाग निकला। दबंग युवक ने महिला के सिर पर तमंचे की बट मार कर उसे घायल कर दिया। महिलाओं ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। भरे बाजार तमंचा युवक के हाथ में देख व्यापारी एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकला। सीओ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.