मधेपुरा, अक्टूबर 29 -- आलमनगर, एक संवाददाता। आलमनगर के रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित भरही धार में छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से लूटना टोला वार्ड 13 निवासी देवो सिंह के इकलौते संतान की मौत हो गयी। घटना सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी गयी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। बताया गया कि गंगापुर के लूटना टोला वार्ड 13 निवासी देवो सिंह का पुत्र आशीष कुमार (12) गांव के पास भरही धार में छठ घाट बनाने के दौरान अचानक गहरी पानी में चला गया। लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया और उसकी खोज भी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने करीब तीन घटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन बजे बालक का शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहाम मच गया। मृतक बालक की माता और परिवार के अन्य सदस्यों की चीख पुकार से पूरे गांव में छठ पर्व की खुशी मातम में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.