आगरा, जुलाई 17 -- थाना क्षेत्र के नगला ढाकन में बुधवार की तड़के एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत के मलबे में नीचे सो रहा वृद्ध दब गया। परिवार व आसपास के लोगों ने मिलकर मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक नगला ढाकन गांव में बुधवार की करीब तीन बजे बरसात हो रही थी। बरसात की वजह से 74 वर्षीय विजयपाल पुत्र रामरतन अपने घर में ही चारपाई पर सो रहे थे। तभी अचानक उनके मकान की छत गिरी। अचानक छत गिरने की वजह से विजयपाल मलबे में दब गए। छत के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंच गए। मलबा हटाकर लोगों ने विजयपाल को बाहर निकाला। तब तक विजयपाल की मौत हो चुकी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.