गुमला, मार्च 6 -- भरनो। भरनो 2 टू हाई स्कूल भरनो के आदेशपाल कुशल तुरी (20 वर्ष)की मंगलवार को सिसई के सकरौली के समीप एनएच-23 पर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल छुट्टी के बाद कुशल तुरी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे गंभीर रूप से घायल कुशल को ग्रामीणों ने सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को 2 हाई स्कूल में प्रचार्या वरदानी टोप्पो की अगुवाई में शोक सभा आयोजित की गई, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.