गुमला, अगस्त 5 -- भरनो, प्रतिनिघि। भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा बाजार के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान रांची बहु बाजार निवासी 26 वर्षीय निशांत प्रेधिया और 24 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है।दोनों स्कूटी पर सवार होकर रांची से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरकेडी कंपनी का हाईवा डस्ट लोड कर भरनो की ओर बढ़ रहा था। कुसुम्बाहा बाजार के पास हाईवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सवार कुछ दूर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.