गुमला, जनवरी 2 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों में एक वर्ष पूर्व विधायक मद से लगाए गए स्ट्रीट लाइट ने ग्रामीणों को देर रात तक कार्य निपटाने में काफी राहत दी थी। बस्ती के बाजार टांड़ में लगी लाइट से सब्जी विक्रेता और दुकानदार देर शाम तक अपने स्टॉल समेटते देखे जा सकते हैं। बरसात के दिनों में जब बिजली गुल रहती थी, तब यह स्ट्रीट लाइट दुकानदारों और राहगीरों के लिए वरदान साबित हुई। लेकिन हाल ही में स्ट्रीट लाइट में लगे चार लाइटों में से तीन खराब हो जाने से इलाके में अंधेरा होने के कारण दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है ताकि इलाके में सुरक्षा और सुविधा बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...