गुमला, मार्च 24 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के करंज थाना अंतर्गत अंबेरा गांव में सोमवार को 22 वर्षीय विवाहिता विनीता उरांव ने पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,लेकिन पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।रविवार की रात विनीता और उसके पति चामा उरांव के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिससे आहत होकर विनीता ने घर से महज दो सौ मीटर दूर एक पेड़ के पास जाकर फांसी लगा ली। विनीता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं,जो अब मातृस्नेह से वंचित हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही करंज थाना प्रभारी आशीष केशरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.