गुमला, अप्रैल 2 -- भरनो। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। भरनो में छठव्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ कद्दू-भात ग्रहण किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।बुधवार को छठव्रती खीर-रोटी (खरना) का महाप्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद गुरुवार को संध्या अर्घ्य और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत संपन्न होगा। पूजा के आरंभ के साथ ही भरनो में भक्तिमय माहौल छा गया है। छठ पूजा को लेकर भरनो बस्ती स्थित छठ घाटों की विशेष सफाई की जा रही है। कुछ छठव्रती घर में ही छोटा तालाब बनाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.