गुमला, दिसम्बर 1 -- भरनो। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवनियुक्त कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोख्तार आलम का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष अजहर अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भरनो ब्लॉक चौक के पास बुके देकर उन्हें बधाई दी।मौके पर मोख्तार आलम ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। बधाई देने वालों में पतितपावन शाही, जहांगीर आलम, हाकिम खान, अजहर अली, जुगल उरांव, मीर गुलजार, मकसूद आलम, अफजल खान, सुनील रवि सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.