गुमला, अगस्त 2 -- भरनो। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना सीमा के समीप शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के झारखंड से छत्तीसगढ़ प्रस्थान के दौरान गुमला जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। मंत्री जायसवाल के गुमला जिला सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने पर भरनो प्रखंड के बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान जिला पुलिस बल व भरनो थाना पुलिस की मौजूदगी में उन्हें स्कॉट कर सीमा पार कराया गया।मंत्री झारखंड दौरे पर थे और बाबा बैद्यनाथधाम देवघर, सुल्तानगंज व बासुकीनाथ में दर्शन के उपरांत राजधानी रांची से भरनो होते हुए सड़क मार्ग से जशपुर (छत्तीसगढ़) लौट रहे थे। इसी क्रम में भरनो बॉर्डर पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...