गुमला, फरवरी 20 -- भरनो। रायडीह स्थित मारदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची से गुमला जा रहे आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का गुरुवार को भरनो के स्कूल चौक के समीप स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मसही प्रकाश बड़ा और जिला उपाध्यक्ष मंदीप महली ने किया। इस दौरान आजसू व भाजपा कार्यकर्ता, झारखंड आंदोलनकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सुदेश महतो जिंदाबाद औरआजसू पार्टी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।इस अवसर पर वीरेंद्र राम महली, ...