गुमला, मार्च 6 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रखंड की 46 सेविकाओं ने भाग लिया। टाटा स्टील फाउंडेशन के रौनक कुमार ने मानसी परियोजना के लक्ष्य और उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने सेविकाओं को कुपोषित बच्चों की पहचान करने और कुपोषण दूर करने के उपायों की जानकारी दी। साथ हीअति कुपोषित बच्चों को तुरंत एमटीसी भेजने की सलाह दी गई। कार्यशाला में स्तनपान और उपरी आहार के महत्व पर भी जोर दिया गया। मौके पर प्रशिक्षक रौनक कुमार और बिपिन कुमार सिंह ने सेविकाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.