गुमला, अप्रैल 18 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो थाना क्षेत्र के मारासिली गांव निवासी सुरेंद्र उरांव के 13 वर्षीय बेटे आदित्य मिंज की शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई।यह घटना आज दोपहर 12.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार आदित्य गांव के अन्य किशोरों के साथ मजदूरी के लिए जुरा नदी से बालू लोड करने गया था। बालू गिराने के दौरान गाढ़ाटोली पुल के पास ट्रैक्टर का डाला असंतुलित होकर पलट गया। जिससे आदित्य उसके नीचे दब गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर फरार हो गया। साथी किशोरों ने किसी तरह आदित्य को बाहर निकालकर भरनो अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर भरनो पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। मृतक की मां ने बताया कि आदित्य आज सुबह चार बजे घर से बिना बताए निकला था और दोपहर में उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.