गुमला, मई 18 -- भरनो। भरनो थाना क्षेत्र में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में रायडीह थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी 45 वर्षीय किसन उरांव, 38 वर्षीय रामसाय उरांव एवं 45 वर्षीय संजू उरांव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी राजमिस्त्री का कार्य करते हैं और भरनो के जुरा गांव में ठेकेदार रघु लोहरा के अधीन काम करने आए थे। ठेकेदार द्वारा इनके लिए किराए पर कमरा लिया गया था। इन तीनों ने दाई का काम करने वाली 26 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर कमरे में बुलाया और रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर भरनो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.