गुमला, मार्च 26 -- भरनो प्रतिनिधि। जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र के गोइलकेरा गांव में कुएं से मंगलवार सुबह पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के नगर जोगिया टोली निवासी शिबू उरांव के पुत्र गंगा उरांव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गंगा की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार गंगा उरांव अक्सर गोइलकेरा गांव की एक लड़की से मिलने आता था। यह बात गांव के कुछ युवकों को पसंद नहीं थी। सोमवार रात गंगा अपने एक दोस्त के साथ लड़की से मिलने पहुंचा। जहां गांव के कुछ युवकों ने उसे देख लिया और मारपीट शुरू कर दी। डर के मारे गंगा का दोस्त वहां से भाग निकला। अगले दिन सुबह गंगा का शव गांव के कुएं में मिला। मृतक के पिता का आरोप है कि गंगा की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया। हालां...