गुमला, फरवरी 10 -- भरनो। भरनो के दुम्बो मंदिर स्थित शंकर विद्यापीठ विद्यालय का ऑफिस के रूम का ताला तोड़कर बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस के अंदर रखे कंप्यूटर सेट और दो आवश्यक रजिस्टर की चोरी कर ली। जब मंगलवार को साढे सात बजे स्कूल की शिक्षिका विशाखा कुमारी स्कूल पहुंची तो ऑफिस के रूम का ताला टूटा हुआ पाया,अंदर जाने पर पता चला कंप्यूटर सेट और दो रजिस्टर गायब है। जिसकी सूचना उसने स्कूल के संरक्षक रमाकांत मिश्रा को दी। रमाकांत मिश्रा द्वारा चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ भरनो थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...