इटावा औरैया, फरवरी 9 -- इटावा। भरथना क्षेत्र के ग्राम पड़ियापुर में रविवार देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणवीर सिंह यादव के रूप में हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों को घर में शव पड़ा मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से भाग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...