सिमडेगा, सितम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमियां पंचायत के बलसेरा निवासी भरत सिंह और ताराबोगा की वीणा ज्योति कुमारी को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 21 से 24 सितम्बर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम एवं हरियाणा के करनाल में आयोजित नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट की सिल्वर जुबली समारोह के दौरान किया जाएगा। बताया गया कि भरत सिंह इससे 2019 में पूर्व नेशनल यूथ पार्लियामेंट, दिल्ली तथा 2020 में झारखंड युवा सदन में सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं वीणा ज्योति कुमारी ने भी 2021 में झारखंड युवा सदन 2021 में मिलान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गर्ल आइकॉन लीडरशिप समिट में जिला का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इसके अलावे 2023 में हरियाणा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.