बरेली, मार्च 23 -- बाल हितैषी पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली बिथरी ब्लॉक की भरतौल ग्राम पंचायत ने प्लास्टिक के खिलाफ अनोखी पहल की है। गांव में 'प्लास्टिक लाओ, मुफ्त वर्मी कंपोस्ट खाद ले जाओ मुहिम चल रही है। ग्रामीणों को एक किलो प्लास्टिक के बदले एक किलो मुफ्त वर्मी कंपोस्ट खाद दिया जा रहा है। गांव का रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरसीसी) लोगों से प्राप्त प्लास्टिक सेग्रीगेशन मैनेजमेंट सेंटर को बेच देता है। भरतौल ग्राम पंचायत में प्लास्टिक के बदले मुफ्त वर्मी कंपोस्ट स्कीम का दोहरा लाभ हो रहा है। प्लास्टिक से मुक्ति के साथ ग्रामीण वर्मी खाद के उपयोग के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मिशन निदेशक (पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय) ने प्लास्टिक से गांव को मुक्त कराने के भतरौल मॉडल को देश भर में लागू कराने की बात कही। बता दें कि भरतौल ने पंचायती रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.