अररिया, अप्रैल 11 -- भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से एक 65 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक ब्रह्मदेव यादव रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 13 का रहने वाला था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान ब्रह्मदेव यादव अपने दरवाजे पर सोया था। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे वह पेशाब करने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान पानी के साथ अचानक ठनका गिरा और वह इसकी चपेट मे आ गया। घटनाथल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर सूचना पर स्थानीय मुखिया दीपक कुमार मुन्ना सहित राजस्व कर्मचारी घटनास्थथल पर पहुंचे। मृतक के पुत्रों ने अपने पिता के शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इधर इस घटना के बाद परिजनो का...