आगरा, जनवरी 19 -- कासगंज-सोरों मार्ग स्थित बाइपास पर ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर सोमवार को फिर धरने पर बैठ गए। इससे पूर्व ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व धरना दिया था। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो एसडीएम सदर एवं ब्लॉक प्रमुख कासगंज धरना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों समझा-बुझाकर अश्वासन के बाद धरना स्थगित करा दिया है। कासगंज-सोरों मार्ग 530बी पर एनएचएआई कार्य निर्माणाधीन है। सोमवार को गोराह बाईपास पर ग्रामीण सुबह 10 बजे से ही अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों ने धरना दिया। जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो एसडीएम सदर संजीव कुमार एवं एनएचएआई के अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया। एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि कासगंज-सोरों मार्...