भभुआ, जनवरी 7 -- नगर सीमा तक पक्की सड़क, आगे कच्चा रास्ता बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण बरसात में कीचड़, खेती के मौसम में ट्रैक्टरों से और बिगड़ जाती है पथ की स्थिति (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर को सिकठी, भेकास, कुंज, दरौली, डुमरी समेत कई गांवों से जोड़ने वाला पहाड़िया नहर पथ आज भी बदहाल स्थिति में है। भभुआ नगर सीमा तक इस सड़क का पक्कीकरण कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भेकास की ओर जाने वाला हिस्सा अब भी कच्चा पड़ा हुआ है। इस कारण प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। हल्की बारिश में ही सड़क पर जमी धूल कीचड़ बन जाती है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का परिचालन मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में तो यह मार्ग लगभग बंद ज...