अलीगढ़, अगस्त 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार रक्षा बंधन पर्व कल यानि 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। भारतीय शास्त्रों में श्रावणी पर्व रक्षाबंधन को विशेष महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा, ज्ञान की साधना, वेदों के अध्ययन की शुरुआत और गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान शामिल है। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानन्द पुरी महाराज ने बताया कि गुरुओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, जो ज्ञान के आदान-प्रदान और शिष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वेदपाठी ब्राह्मण वर्ष भर में हुए पाप-कर्मों का प्रायश्चित्त कर जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए श्रावणी उपाकर्म विधान करते है। भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का भी पर्व है। जिसमें बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.