बागेश्वर, सितम्बर 7 -- कांडा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राइंका सानीउडयार में जल्द भद्रकाली महोत्सव का आयोजन होगा। इस बार महोत्सव को गत वर्ष से भी अधिक भव्य व दिव्य बनाया जाएगा। इस बार प्रवासियों को महोत्सव में बुलाने पर जोर दिया गया। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। सभी प्रवासियों को भी बुलाने पर जोर दिया। इस मौके पर दरपान विष्ट, सचिव महोत्सव समिति, विनोद कुमार उपाध्यक्ष महोत्सव समिति, गणेश धामी, दयाल नेगी, नरेंद्र राठौर, होशियार सिंह धामी, गोपाल सिंह राठौर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...