लखनऊ, फरवरी 9 -- राज्य सरकार भदोही व शाहजहांपुर में दो नए राज्य विश्वविद्यालय खोलने जा रही है। विधानसभा में सोमवार को इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2026 पेश किया। राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए प्रदेश में नए विश्वविद्यालयों को खोलने का लक्ष्य तय किया है। इसी क्रम में भदोही (संत रविदरास नगर) में ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नया राज्य विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश को विधानसभा में रखा गया है। इसी तरह शाजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं ...