पीलीभीत, फरवरी 2 -- मिशन पर्यावरण संरक्षण के संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण हमारी आवश्यकता है या मजबूरी विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण से जुड़े हुए ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए उनके समाधान को सबने अपने ढंग से प्रस्तुत किया। डीएम गौरांग राठी, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह और डायट प्राचार्य अनिल कुमार मिश्र ने पर्यावरणविदों को पर्यावरण मित्र सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा की शिक्षिका ममता गंगवार को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने जनपद के स्मृति चिह्न के रूप में डीएम भदोही को एक बांसुरी भेंट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...