पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। नगर के भदेलवाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हरीश सिंह ऐरी निवासी हुडेती के पास से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एंचोली चौकी प्रभारी कमलेश चन्द्र जोशी, कांस्टेबल विजय रजवार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.