मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत भदुआर में कमला बलान नदी पर बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। लगभग 154 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वर्षों से इस इलाके के लोग एक अदद पुल की कमी झेल रहे थे, लेकिन अब उनका यह लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। विभागीय जानकारी के अनुसार, यह पुल कमला नदी के पश्चिमी भाग में झंझारपुर के खैरा, बनौर और अंधराठाढ़ी के भदुआर घाट को सीधे तौर पर जोड़ेगा। वर्तमान में पुल के अभाव में लोगों को एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी या नाव का सहारा लेना पड़ता था। इस पुल के बन जाने से झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड के दर्जनों गांवों की लगभग 10 लाख ...