रामगढ़, नवम्बर 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बिरसा जयंती के अवसर पर भदानीनगर स्थित आईएजी मैदान में शनिवार को जतरा मेले का आयोजन हुआ। इससे पूर्व मैदान में भगवान बिरसा की जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के दूसरे चरण में जतरा मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ झामुमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर संजीव बेदिया ने कहा कि भगवान बिरसा का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। हम उनके बताए मार्ग पर चल कर देश व समाज को नया आयाम दे सकते हैं। आगे कार्यक्रम में आयोजन समिति ने 53 गरीब-असहायों को कंबल भेंट कर सामाजिक दायित्व का निवर्हन किया। वहीं मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसका लुत्फ लोगों ने देरशाम तक उठाया। इसे सफल बनाने में आयोजन कमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.