महाराजगंज, नवम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बौद्ध धम्म गुरु एवं बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। बनरसिहा कला के प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह स्तूप परिसर में श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा आयोजित की गई। बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों ने बुद्ध स्तूप की पूजा-अर्चना की तथा त्रिशरण और पंचशील का पाठ कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के जितेन्द्र राव ने कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर का जन्म म्यांमार में हुआ था, पर उन्होंने अपना अधिकांश जीवन भारत के कुशीनगर में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में समर्पित किया। वे म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर के पीठाधीश्वर भी थे और दशकों तक भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे। भदंत ज्ञानेश्वर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.