भागलपुर, दिसम्बर 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया गांव स्थित पूरब टोला में सोमवार शाम को दो बदमाशों के गुटों का आपस में ही टकराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब 50 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। अचानक शुरू हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते पुलिस पहुंची। वहीं घटना में एक महिला राहगीर को गोली का छर्रा लगने से घायल होने की सूचना है। हालांकि घायल महिला अबतक पुलिस के सामने नहीं आयी है। जानकारी के मुताबिक घटना जमीन विवाद से जुड़ी है। भतौड़िया में जमीन कारोबारी ने प्लाटिंग की थी। जिससे रंगदारी मांगने गांव के ही एक ही बदमाश युवक का बेटा पहुंच गया था। उक्त कारोबारी ने उसके डर से दूसरे पक्ष के बदमाश को कारोबार में साथ कर लिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बदमाशों के बीच टकराव ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.