सीतापुर, फरवरी 7 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में धुत भतीजे ने शुक्रवार देर रात हथौड़ी से वार कर ताऊ की हत्या कर दी। आरोपी भतीजे ने शराब के नशे में भाई से विवाद के बाद अपनी ही बाइक में आग लगा दी। शेार सुनकर ताऊ बीच बचाव करने पहुंचे तो भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। इमलिया सुल्तानपुर के सिकटिहा गांव निवासी अनूप शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। शराब के नशे मे देख अनूप के भाई ने उसे डांटा। इसपर अनूप अपने अपने भाई से झगड़ने लगा। झगड़ा बढ़ने पर परिवार के लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भाई घर के भीतर चला गया। अनूप ने गुस्से में घर के बाहर खड़ी अपनी ही बाइक में आग लगा दी। बाइक से लपट निकलती देख हड़कंप मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.