औरंगाबाद, जून 27 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के दिल मोहम्मदगंज गांव में भतीजे ने अपने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दिल मोहम्मद गंज गांव निवासी रामनाथ यादव के रूप में की गई है। हत्या के मामले में आरोपित भतीजा रामू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू कुमार और रामनाथ यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रामू कुमार ने लाठी डंडा से अपने चाचा की बुरी तरह पिटाई की जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भिजवाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने आरोपित रामू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंपा जा रहा था। एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.